Home KORBA कोरबा में मोबाइल विवाद ने ली 17 वर्षीय छात्रा की जान, घर...

कोरबा में मोबाइल विवाद ने ली 17 वर्षीय छात्रा की जान, घर के टॉयलेट में फंदे पर मिली सानिया,भाई से कहासुनी के बाद मां ने छिपाया था मोबाइल, दर्री पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

0
8

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद का दुखद अंत सामने आया है। भाई से मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद 17 वर्षीय छात्रा सानिया बानो ने आत्महत्या कर ली। घटना दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी की है। जानकारी के मुताबिक, सानिया बानो कक्षा नौवीं की छात्रा थी। 31 अक्टूबर की रात मोबाइल को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मां ने मोबाइल छिपा दिया और दोनों को फोन नहीं देने की बात कही। इससे नाराज होकर सानिया घर के टॉयलेट में चली गई।काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो सानिया अंदर फंदे पर मिली। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा है, वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!