Acn18. Com.जांजगीर-चांपा में डिजिटल क्रॉप सर्वे और पीवी ऐप की खामियों को लेकर पटवारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संघ ने तकनीकी त्रुटियां दूर करने और पटवारियों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।
राजस्व पटवारी संघ का आरोप है कि डीसीएस मैपिंग में कहीं नदी को कृषि भूमि, तो कहीं कृषि भूमि को नदी के रूप में दर्ज कर दिया गया है। इससे धान खरीदी, फसल बीमा और मुआवजे पर असर पड़ने की आशंका है। संघ ने सुधार पोर्टल चालू रखने और किसानों को ऑनलाइन फसल देखने की सुविधा देने की मांग की है।
वहीं, पीवी ऐप की तकनीकी खामियों और प्रशिक्षण के अभाव पर भी सवाल उठाए गए हैं। संघ के मुताबिक, जिले में 538 सर्वेयर अब तक 55 हजार 386 खसरों का ही सर्वे कर पाए हैं। पटवारी संघ ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग की है।





