Home KORBA पसान में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों की सुरक्षा पर सांसद ज्योत्सना महंत...

पसान में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों की सुरक्षा पर सांसद ज्योत्सना महंत ने ली जानकारी

0
4

Acn18. Com.कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों की सुरक्षा और फसलों-मकानों को हो रहे नुकसान का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने वन विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।पसान दौरे के दौरान सांसद ने हाथियों की निगरानी, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजाम और हाथियों से प्रभावित परिवारों को मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया के संबंध में सवाल किए।इस पर पसान के डिप्टी रेंजर ईश्वर दास मानिकपुरी ने क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों, वन विभाग के सुरक्षा प्रयासों और मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी दी.पसान क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही के बीच ग्रामीणों को जान-माल और फसलों के नुकसान की चिंता बनी हुई है। ऐसे में हाथियों की लगातार निगरानी, समय पर अलर्ट और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाना बड़ी चुनौती है।अब देखना होगा कि वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा और नुकसान की भरपाई के लिए किस तरह प्रभावी कदम उठाता है।

error: Content is protected !!