Acn18. Com.जांजगीर-चांपा में कोटवारों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। नियमितीकरण, 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक और शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
कोटवार एसोसिएशन ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पीढ़ियों से सेवा देने के बावजूद कोटवार आज भी बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। संगठन ने राजस्व विभाग में संविलियन और चार वर्गों की व्यवस्था खत्म कर सभी को न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक देने की मांग की है।
इसके अलावा कोटवार नियुक्ति में कथित मनमानी रोकने, परंपरा के अनुसार परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता देने और नगरीय क्षेत्रों में नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग भी उठाई गई है। संगठन ने प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक रोजगार देने और उनकी जमीन से बेदखल नहीं करने की मांग की है।





