Acn18. Com.कोरबा के रजगामार इलाके में सात वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले के आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान को पुलिस ने बांगो से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों पर घुमाया। इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।
कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान को बांगो इलाके से गिरफ्तार किया है।मासूम की हत्या की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे जिले में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मासूम को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शहर की सड़कों पर उसका जुलूस निकाला। इस मामले ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और न्यायालय में होने वाली कानूनी प्रक्रिया पर टिकी है।





