Acn18. Com.जांजगीर-चांपा– भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले के नैला दुर्गोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। नवरात्रि में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से चांपा के बीच 16 से 20 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
रेलवे के मुताबिक, बिलासपुर से चांपा के बीच प्रतिदिन तीन फेरे लगाए जाएंगे। बिलासपुर से ट्रेन शाम 4 बजे, शाम 7 बजे और रात 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। वहीं, चांपा से वापसी के लिए शाम 5 बजकर 20 मिनट, रात 8 बजकर 25 मिनट और रात 11 बजकर 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त मेमू रेक भी तैयार रखा जाएगा, ताकि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल ट्रेन रवाना की जा सके।
नैला दुर्गोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रेलवे की इस व्यवस्था से बिलासपुर, जांजगीर और चांपा के यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।





