Home छत्तीसगढ़ साप्ताहिक बाजार बना अखाड़ा! चोरी के शक में दो महिलाओं की जमकर...

साप्ताहिक बाजार बना अखाड़ा! चोरी के शक में दो महिलाओं की जमकर पिटाई, भीड़ ने घेरकर बरसाए लात-घूंसे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल. Video

0
17

Acn18. Com. सूरजपुर.सूरजपुर के साप्ताहिक बाजार में चोरी के शक में दो महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं पर मोबाइल और हजारों रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।

मामला सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेर रखा है और उनके साथ मारपीट करते हुए पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिलाओं पर बाजार में मोबाइल और पैसे चोरी करने का शक था।

 

घटना ने साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी का आरोप सही था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेकर महिलाओं के साथ की गई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

error: Content is protected !!