Home छत्तीसगढ़ रत्नाबांधा में दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

रत्नाबांधा में दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0
9

Acn18. Com. धमतरी के रत्नाबांधा इलाके में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से पैदल टहल रहे 21 वर्षीय युवक सागर नगारची की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि सागर नगारची रात के समय रत्नाबांधा इलाके में पैदल टहल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल सागर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

 

धमतरी में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!