Home KORBA किन्नर समाज में ‘गद्दी’ को लेकर छिड़ी जंग : कश्मीर से आई...

किन्नर समाज में ‘गद्दी’ को लेकर छिड़ी जंग : कश्मीर से आई किन्नर पर मारपीट और अवैध वसूली का आरोप.दिवंगत मालती किन्नर की गद्दी को लेकर कश्मीर और लोकल गुट आमने-सामने

0
15

कोरबा : कोरबा में किन्नर समाज के भीतर ‘गद्दी’ के अधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। स्वर्गीय मालती किन्नर के निधन के बाद अब वर्चस्व की जंग सड़क से पुलिस स्टेशन तक जा पहुंची है। बिलासपुर से आए किन्नरों ने कश्मीर से आई एक किन्नर पर मारपीट और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में किन्नरों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचना पड़ा।मामला कोरबा का है, जहां मालती किन्नर की मौत के बाद गद्दी सौंपने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। बिलासपुर से पहुंची किन्नर तपस्या और सजनी नायक के नेतृत्व में दर्जनों किन्नरों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा।

​शिकायतकर्ताओं का दावा है कि मालती की गद्दी पर वे सर्वसम्मति से ‘रानू किन्नर’ को बैठाना चाहते हैं। लेकिन कश्मीर से आई ‘सायली’ नामक किन्नर इस पर जबरन कब्जा करना चाहती है। आरोप है कि सायली क्षेत्र में अवैध वसूली कर रही है और विरोध करने वाले किन्नरों के साथ मारपीट और बदसलूकी पर उतारू है।​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ​”एक पक्ष के लोग आए थे, उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हमने उनकी बात सुन ली है। दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाकर समझाइश दी जाएगी। मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले में हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन गद्दी के इस संग्राम ने इलाके में पुलिस के लिए सुरक्षा और कानून व्यवस्था की चुनौती खड़ी कर दी है। देखना होगा कि दूसरे पक्ष के आने के बाद पुलिस इस विवाद का क्या हल निकालती है।

error: Content is protected !!