Home छत्तीसगढ़ 22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से घर लौटते वक्त अज्ञात...

22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से घर लौटते वक्त अज्ञात युवक ने किया हमला, मचा हड़कंप

0
12

बालोद : बालोद जिले में 22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, इसी दौरान अज्ञात युवक ने उस पर एसिड से हमला कर दिया।

हमले में युवती घायल हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवती को रायपुर के DKS अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना बालोद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!