Home KORBA दिल्ली स्वीट्स के बर्तन धुलते हैं शौचालय में , कोरबा के निहारिका क्षेत्र...

दिल्ली स्वीट्स के बर्तन धुलते हैं शौचालय में , कोरबा के निहारिका क्षेत्र में चल रही है यह दुकान

0
2

IMG 20261003 WA0114 2 Screenshot 2026 10 03 20 37 55 52 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1

शौचालय में धुल रहे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

 

 

कोरबा के निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद होटल में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में होटल के बर्तनों को बाथरूम में धोते हुए देखा जा रहा है।

, होटल में पहुंचे एक ग्राहक ने बर्तनों की सफाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया और होटल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

जब इस संबंध में होटल कर्मचारियों से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि इमरजेंसी की स्थिति में बर्तन यहां धुलवाए जा रहे हैं। हालांकि, खाद्य सामग्री तैयार करने और बर्तनों की सफाई के दौरान निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, होटल प्रबंधन के मैनेजर मुकेश स्वर्णकार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके।

वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर खाद्य सुरक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

ACN News Korba

error: Content is protected !!