Acn 18.com.बिलासपुर के गांधी चौक स्थित 3ए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लाइब्रेरियों में हंगामे का मामला सामने आया है। IBT इंस्टीट्यूट के संचालक राहुल पर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों से गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है।
शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर की शाम राहुल शुभ लाइब्रेरी पहुंचे, जहां एक छात्र के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए उसका कॉलर फाड़ने का आरोप है। इसके बाद पूजा और ज्ञान लाइब्रेरी में भी गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत सामने आई।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि छात्रों को कट्टा-पिस्तौल लेकर आने की धमकी तक दी गई। घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था।
लाइब्रेरी संचालकों, कर्मचारियों और छात्रों ने सिटी कोतवाली में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।





