Home Uncategorized शिवरीनारायण में अवैध रेत खनन को लेकर बवाल, आमने-सामने आए दो पार्षद,मौके...

शिवरीनारायण में अवैध रेत खनन को लेकर बवाल, आमने-सामने आए दो पार्षद,मौके पर पहुंची टीम के बाद तीखी बहस, स्लिप में जिला मोर्चा महामंत्री का नाम होने का दावा. Video

0
4

Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर पंचायत में कथित अवैध रेत खनन को लेकर दो पार्षदों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल अपनी टीम के साथ रेत खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे, जहां रेत खनन कर रहे लोगों को पकड़ा गया।

इसी दौरान वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद विनोद शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पार्षदों के बीच तीखी बहस और विवाद की स्थिति बन गई। दोनों ही पार्षद भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों से जब रेत खनन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने ललित कश्यप, जिला मोर्चा महामंत्री का नाम लिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, रेत से संबंधित एक स्लिप में भी उनका नाम दर्ज होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, किसी व्यक्ति का नाम लिए जाने या स्लिप में नाम दर्ज होने मात्र से उसकी भूमिका साबित नहीं होती। मामले में निष्पक्ष जांच और संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना जरूरी है।

विवाद के बाद शिवरीनारायण थाने में लिखित शिकायत किए जाने की जानकारी है। अब सवाल है कि मौके पर हो रहा रेत खनन वैध अनुमति के तहत था या नहीं और जिम्मेदार कौन है? इन सवालों के जवाब पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही सामने आएंगे। अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

error: Content is protected !!