Acn18. Com.भारत विकास परिषद कोरबा शाखा द्वारा स्कूली बच्चों के लिए ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता’ का अत्यंत सफल, प्रभावशाली और गरिमामय वातावरण में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह कुदेसिया, कोरबा शाखा प्रभारी कमलेश यादव तथा कोषाध्यक्ष प्रेम रामचंदानी कैलाश अग्रवाल पद्मिनी साहू कन्हैया सोनी भगवती अग्रवाल विष्णु शंकर मिश्रा दीपक अग्रवाल नरेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित है
प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे है
पारंपारिक और देशभक्ति की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली तान और लयबद्ध प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।





