Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में यहां दतैल हाथी की दस्तक, कई गांवों में हाई अलर्ट

छत्तीसगढ़ में यहां दतैल हाथी की दस्तक, कई गांवों में हाई अलर्ट

0
6

महासमुंद। CG NEWS : जिले में गरियाबंद वन मंडल से एक दतैल हाथी के प्रवेश के बाद वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में अलर्ट जारी किया है। हाथी धनसुली, जीवतरा और झालखमरिया के खेतों से होते हुए रेलवे लाइन पार कर कक्ष क्रमांक 66 के जंगल में पहुंचा है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जानकारी के मुताबिक दतैल हाथी के आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए गौरखेड़ा, उमरदा, अरंड, मुड़मार, पतेरापाली, सिरगिड़ी और सोरिद समेत आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को हाथी की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है।

जंगल नहीं जाने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और हाथी दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की अपील की है। किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना देने की सलाह दी गई है।

error: Content is protected !!