Home छत्तीसगढ़ गरबा सीखने निकली युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, सुनसान इलाके...

गरबा सीखने निकली युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, सुनसान इलाके में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

0
5

बिलासपुर। CG : जिले में गरबा सीखने कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक युवती को घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना 27 सितंबर की शाम तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 27 सितंबर की शाम गरबा सीखने के लिए कुंदन पैलेस जा रही थी। पुराना बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर वह शाम करीब 7:30 बजे कुंदन पैलेस पहुंची। वहां गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान ऑटो चालक ने युवती को घुमाने के बाद वापस छोड़ने की बात कही। उसकी बातों में आकर युवती दोबारा ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि इसके बाद चालक उसे मैग्नेटो मॉल होते हुए एफसीआई गोदाम रेलवे डिपो की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह पर ऑटो रोककर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह तारबाहर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा निवासी आरोपी ऑटो चालक करन भरवे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!