Home Uncategorized तोते के पिंजरे में 5 फीट का फनफनाता नाग, एक का किया...

तोते के पिंजरे में 5 फीट का फनफनाता नाग, एक का किया शिकार, दूसरा तोता बचाने पहुंची रेस्क्यू टीम, नाग को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

0
4

Acn18. Com.कोरबा में एक पालतू तोते के पिंजरे में करीब 5 फीट लंबा नाग घुस गया। नाग ने एक तोते का शिकार कर लिया, जबकि दूसरा तोता जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

कोरबा के मिशन रोड में सुबह करीब 6:30 बजे परिवार जब अपने पालतू तोतों को देखने पहुंचा, तो पिंजरे के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

पिंजरे में करीब 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए बैठा था और एक तोते का शिकार कर चुका था।

परिवार ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। इसके बाद टीम सदस्य बॉबी श्रीवास मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक नाग का रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के दौरान नाग के शरीर पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दिए। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू बैग में रखने के बाद उसे उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

“तोते की मौत का परिवार को दुख है, लेकिन सांप भी दोषी नहीं है। यह प्रकृति की फूड चेन और इकोसिस्टम का हिस्सा है।”

एक तरफ परिवार ने अपना प्यारा तोता खो दिया, तो दूसरी तरफ नाग को भी सुरक्षित जीवन मिल गया—प्रकृति के नियम के सामने इंसान भी बेबस नजर आया।

error: Content is protected !!