Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत कन्हाईबांध में मेमर्स टर्टल सर्विसेज द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे अवैध कब्जे और अस्थाई कोयला भंडारण को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने और कोयला डंपिंग तत्काल बंद कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के बेहद करीब कोयले का भंडारण किया जा रहा है, जिससे डंपिंग और परिवहन के दौरान उड़ने वाली काली धूल घरों, आंगन और रसोई तक पहुंच रही है।
ग्रामीणों ने शासकीय कोटवारी भूमि, कृषि भूमि, कुएं, निस्तारी तालाब और माइनर नहर के आसपास भी कथित कोयला भंडारण का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि कोयले की धूल से खेत, जलस्रोत और पर्यावरण प्रभावित होने का खतरा है।ग्रामीणों के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2025 को भी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।





