Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा में बिलासपुर के खपरगंज क्षेत्र में 28 अगस्त 2026 को हुए विवाद को लेकर सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रकरण में जेल में बंद हिंदू पक्ष के लोगों की रिहाई की मांग की है।
ज्ञापन में राम सिंह ठाकुर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में लगाई गई धाराओं को हटाने की मांग भी की गई है।
सर्व हिंदू समाज का कहना है कि मामले की जांच में घटना से जुड़े लोगों के बयान के साथ-साथ वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।
समाज ने कहा कि पर्याप्त साक्ष्य के बिना किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई के साथ निर्दोष लोगों को राहत दी जानी चाहिए।
वहीं, समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जेल में बंद लोगों को रिहा नहीं किया गया, तो राम सिंह ठाकुर के साथ सामूहिक गिरफ्तारी देने के लिए समाज तैयार रहेगा।





