Home KORBA छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, 12...

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, 12 जिला आबकारी अधिकारी भी बदले

0
7

Excise Office Raipur 1789552726 WhatsA 2026 09 16 033000 WhatsA 2026 09 16 033023 WhatsA 2026 09 16 033042 WhatsA 2026 09 16 033100 WhatsA 2026 09 16 033118

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया, जिसमें जिला आबकारी अधिकारी से कांस्टेबल तक शामिल हैं।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी तबादला आदेश में विभाग के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें जिला आबकारी अधिकारी से लेकर मैदानी अमले और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक के नाम शामिल हैं।

 

 

12 जिला आबकारी अधिकारियों का भी तबादला

तबादला सूची के अनुसार प्रदेश के 12 जिला आबकारी अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 57 आबकारी उप निरीक्षकों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है। विभाग में किए गए इस फेरबदल में केवल अधिकारी स्तर तक ही बदलाव सीमित नहीं रहा। मैदानी अमले के साथ कार्यालयीन और सहायक कर्मचारियों को भी स्थानांतरित किया गया है।

कांस्टेबल से ड्राइवर-चपरासी तक बदले गए

आदेश के तहत आबकारी विभाग के 39 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का भी तबादला किया गया है। वहीं 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासियों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है। इस तरह विभाग की ओर से जारी सूची में कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

 

किस श्रेणी में कितने तबादले?

 

12 जिला आबकारी अधिकारी

31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी

57 आबकारी उप निरीक्षक

39 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल

12 क्लर्क

14 ड्राइवर एवं चपरासी

आबकारी विभाग के इस व्यापक फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशानुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा

error: Content is protected !!