
निरंतर हो रही बरसात ने कोरबा के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है सड़क से लेकर घर तक पानी पानी हो गए हैं। चारों तरफ हाहाकार मच गया है प्रभावित लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अपना क्रोध जाहिर कर रहे हैं
कोरबा शहर पानी पानी हो गया है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक से मुड़ापार जाने वाले मार्ग पर पानी ऐसे बह रहा है मानो यह सड़क न होकर नाला हो। यहां से गुजरने वाले लोग संभल संभल कर चलते देखे गए लोगों को लग रहा था की कही उनके पांव ऐसे गड्ढे में चला जाए जो उनका शारीरिक नुकसान पहुंचा दे चार पहिया में सवार लोग भी भयभीत दिखाई दे रहे थे चिमनी भट्ठा मुड़ापार अमरियापारा सीतामढ़ी शारदा विहार कॉलोनी जैसी बस्तियों में लोगों के घर मैं पानी प्रवेश कर गया । घरेलू सामान और खाद्यान्न पानी में डूब गए। गलियां नाला बन गई। लोग बाहर निकलकर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जली कटी सुनाते देखें और सुने गए लोगों में आक्रोश है कि यदि नगर निगम ने पहले चिंता कर ली होती और पानी की निकासी को दुरुस्त कर लिया जाता है तो उन्हें इस तरह के संकट का सामना न करना पड़ता








