Home KORBA कोरबा शहर के एक नाले में बह गई स्कॉर्पियो , दादर नाला में...

कोरबा शहर के एक नाले में बह गई स्कॉर्पियो , दादर नाला में हुई दुर्घटना में बचाया गया नशेड़ी युवकों को , देखिए वीडियो

0
13

Screenshot 2026 08 29 15 49 13 55 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

मूसलाधार बारिश से कोरबा शहर के मध्य बहने वाला दादर नाला उफान पर है। इस नाले को पार करते समय एक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी में बहने लगी उसमें सवार युवकों को बड़ी मशक्कत कर लोगों ने किसी तरह बचाया

 

दादर नाले के ऊपर से लगभग 3 फीट पानी बह रहा है यह देखकर भी स्कार्पियो सवार कुछ युवक नशे में नाला पार करने लगे। तेज धार में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बहने लगी और फिर देखते ही देखते वह पलट गई  दादर नाले के दोनों छोर पर खड़े लोग स्कॉर्पियो में बैठे लोगों को बचने की सलाह दे रहे थे। किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह पानी में कूद कर उनकी जान बचाए थोड़ी देर बाद स्कॉर्पियो का दरवाजा खोलकर किसी तरह दो युवक बाहर आए। उनकी हालत देखकर किनारे खड़े लोग कहने लगे की इन शराबी युवकों ने हमारी सलाह नहीं मानी और अपना जीवन खतरे में डाल दिया। इसी बीच कुछ साहसी युवकों ने पानी में कूद कर युवकों को बचाने का प्रयास किया