Home Uncategorized टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी...

टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,अंधविश्वास के शक में वारदात! हत्या में इस्तेमाल टंगिया जब्त

0
4

Acn18. Com.बेमेतरा से बड़ी खबर है, जहां टंगिया से वार कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारपुर की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 20 वर्षीय आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बलराम पटेल के सिर और चेहरे पर टंगिया से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्तिगत अंधविश्वास इस हत्या की वजह माना जा रहा है।

 

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज की और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए टंगिया को भी जब्त कर लिया है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साजा एसडीओपी रुचि वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

 

फिलहाल, हत्या के पीछे की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

error: Content is protected !!