Home KORBA हाथियों के उत्पात से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पसान बस स्टैंड पर...

हाथियों के उत्पात से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पसान बस स्टैंड पर चक्काजाम! फसल बर्बादी से त्रस्त किसानों का प्रदर्शन, पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित!

0
2

Acn18. Com.कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। फसलों की बर्बादी और हाथियों से सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पसान बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। इससे पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

दरअसल, पसान क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हाथियों की आवाजाही जारी है। हाथियों के झुंड खेतों में पहुंचकर धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने घरों और खेतों की सुरक्षा के लिए रातभर जागकर पहरा देना पड़ रहा है।लगातार बढ़ती परेशानी से नाराज ग्रामीणों ने पसान की पूर्व सरपंच विनीता देवी और महिला नेत्री सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर अपनी मांगें उठाईं।ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, हाथियों की निगरानी बढ़ाई जाए और फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस आंदोलन के बाद प्रशासन और वन विभाग हाथियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।

error: Content is protected !!