Home KORBA पुलिस की आड़ में असली लेकर थमा दिया गया नकली सोना ,रिटायर्ड बालको...

पुलिस की आड़ में असली लेकर थमा दिया गया नकली सोना ,रिटायर्ड बालको कर्मी को ठग लिया दो लोगों ने 

0
7

Screenshot 2026 08 11 12 21 48 71 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

एक बुजुर्ग को दो लोगों ने पहले तो पुलिसकर्मी बनकर डराया फिर उनकी अंगूठी और चैन उतरवायी उसेएक कागज की पुड़िया में रखा और फिर हाथ की सफाई दिखाते हुए पुड़िया बदलकर नकली चैन और अंगूठी उन्हें थमा कर वे रफू चक्कर हो गए ।पुलिस उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है

 

हुआ यूं कि बालको से सेवानिवृत्त समीर चट्टोपाध्याय निहारिका क्षेत्र से नारियल पानी पीकर अपने खरमोरा स्थित घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने बाइक से आकर उन्हें रोका और कहा कि यहां पुलिस का छापा पड़ा है अपने गहने उतार कर रख लो

 

स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर दोनों ने समीर चट्टोपाध्याय को धमकाया और कहा कि आपके पास गांजा होने की भी सूचना मिली है। पुलिस का छापा और गांजा होने की सूचना से भय का वातावरण निर्मित कर दोनों ने समीर से सोने की चेन और अंगूठी उतारने को कहा। समीर ने दोनों आभूषण उतार दिए उसे कथित पुलिसकर्मियों ने लेकर एक कागज की पुड़िया बनाकर उन्हें वापस सौंप दिया लेकिन यही हाथ की सफाई दिखा दी गई ।जो पुड़िया समीर चट्टोपाध्याय को सौंपी गई थी उसमें नकली गहने थे

 

कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया है की समीर चट्टोपाध्याय की सूचना पर सिविल लाइन थाने में सूचना दर्ज कर ली गई है