Home KORBA छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IFS के तबादले : 24 DFO भेजे...

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IFS के तबादले : 24 DFO भेजे गए इधर से उधर, कई वन उप संरक्षक भी बदले गए

0
6

Mahanadi Bhawan 1786180669 WhatsA 2026 08 08 024613 WhatsA 2026 08 08 024631

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 24 DFO के तबादले किए हैं, जिससे कई वन मंडलों में अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग में 24 DFO के तरायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने वन विभाग के 24 डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों समेत कई DFO को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

तबादला आदेश के तहत अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वन मंडलों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के बाद कई वन मंडलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल जाएंगी। सरकार की ओर से यह बदलाव वन प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

अधिकारियों को संभालना होगा कार्यभार

 

DFO स्तर पर हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। तबादले के बाद वन विभाग के मैदानी कामकाज और वन संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।.