Home KORBA निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में गिरा सांड , जेसीबी और गैस...

निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में गिरा सांड , जेसीबी और गैस कटर के सहारे नंदी निकाला गया बाहर , देखिए वीडियो

0
6

Screenshot 2026 08 06 12 54 02 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

कोरबा शहर के रवि शंकर शुक्ला नगर में निर्माणधीन एक मकान के सामने बने सेफ्टी टैंक में चार दिन पहले नंदी बैल गिर गया उसे निकालने के लिए पहले जेसीबी का सहारा लिया गया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो गैस कटर का इस्तेमाल किया गया तब जाकर बैल को बाहर निकाला जा सका।

 

रवि शंकर शुक्ला नगर में खुले सेफ्टी टैंक में नंदी बैल के गिर जाने के चार दिन बाद उसे निकालने का प्रयत्न प्रारंभ किया गया। इसके लिए जेसीबी वहां बुलाया गया लेकिन जेसीबी का दाँता ही टूट गया. उसके बाद ड्रिल मशीन बुलाकर आसपास के एरिया को तोड़कर गैस कटर की मदद से जगह बनाई गई और फिर नंदी बैल को बाहर निकाला जा सका

 

नंदी बैल को निकालने के इस मामले में गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता प्रकाश शर्मा समेत अन्य गोसेवक लगभग 7 घंटे तक लगातार घटनास्थल पर डटे रहे