कोरबा नगर निगम कमिश्नर के साथ बदतमीजी करने वाले व्यवसाईं के विरुद्ध सभी पार्षद लाम बंद हो गए हैं। लगभग सभी पार्षदों ने एक राय होकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक व्यवसाईं द्वारा की गई हरकत का विरोध किया। उनकी मांग है कि पावर हाउस रोड स्थित राहुल बैग के संचालक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए
ध्यान रहे राहुल बैग स्टोर के संचालक द्वारा नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे और अन्य अधिकारियों के साथ स्वच्छता को लेकर बदतमीजी करते हुए निगम ऑफिस में कोरबा के लोगों को ले जाकर हंगामा करने की धमकी दी गई थी. व्यापारी की इस हरकत को लोगों ने अनुचित बताया . कहा गया कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले निगम अधिकारियों के साथ व्यापारी द्वारा किया गया व्यवहार किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता है






