बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा में विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि क्षेत्र के 40 स्कूलों के लिए करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर सेट खरीदे गए, जिनकी कीमत बाजार मूल्य से कथित तौर पर कई गुना अधिक है। मामले में साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू पर विधायक निधि के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं।
40 स्कूलों में करीब 1 करोड़ की कंप्यूटर खरीदी
मिली जानकारी के अनुसार, साजा विधानसभा क्षेत्र के करीब 40 स्कूलों में विधायक निधि से कंप्यूटर सेट खरीदे गए हैं। आरोप है कि इन कंप्यूटरों की खरीद में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए।






