
कोरबा की उपेक्षा कर यहां के ट्रेन यात्रियों के साथ घोर अन्याय करने वाला बिलासपुर रेल प्रबंधन अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे में बिलासपुर पहुंची। ट्रेन यात्रियों ने बताया कोरबा से लेकर बिलासपुर के मध्य छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को कहीं भी खड़ा कर दिया जाता रहा और बाजू से माल गाड़ियों का आवगमन जारी रहा।
रेल प्रबंधन ऐसा क्यों करता है इससे सब वाकिफ है। उसे कोरबा से आना-जाना करने वाले यात्रियों की सुख सुविधाओं से कोई मतलब नहीं है उसे वास्ता है तो सिर्फ कोरबा का दोहन करने से. हमेशा की तरह आज भी ट्रेन यात्री गुस्से में हाथ मलते दिखे लेकिन कर कुछ नहीं पाये. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को लेकर भी लोग फागुनी गलियों का इस्तेमाल करते दिखाई व सुनाई दिए





