Home Astrology नदी में डूबने से युवक की मौत, पुणे मे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की...

नदी में डूबने से युवक की मौत, पुणे मे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा था मृतक

0
11

 

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

 

 

– सक्ती जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां देवरीमठ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुर्रे की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, आशीष पूर्व में नवोदय विद्यालय का छात्र रहा था और वर्तमान में पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। छुट्टियों में वह अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने पूर्व नवोदय विद्यालय के दोस्तों के साथ चंद्रपुर घूमने गया था। नदी में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशीष के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं मित्रों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और परिचितों के अनुसार आशीष एक होनहार और सरल स्वभाव का युवक था तथा नशापान से पूरी तरह दूर रहता था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।