Home Astrology पुरानी बस्ती के दुरपा रोड पर अब भी सज रहीं कबाड़ की...

पुरानी बस्ती के दुरपा रोड पर अब भी सज रहीं कबाड़ की अवैध दुकानें,कबाड़ से भरी दो गाड़ियां खड़ी, पुलिस देखकर लौटी, कोतवाली पर मिलीभगत का आरोप, देखिये वीडियो

0
4

Screenshot 2026 06 28 19 54 37 19 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

पुरानी बस्ती के दुरपा रोड पर कबाड़ का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। प्रतिबंध के बावजूद यहां अवैध कबाड़ की दुकानें सजी हुई हैं। मौके पर कबाड़ से लदी दो गाड़ियां भी खड़ी दिखीं।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की गाड़ी इलाके में पहुंची थी। कबाड़ की दुकानें और गाड़ियां देखकर बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।

 

रहवासियों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

 

लोगों का कहना है कि इन दुकानों में चोरी का सामान खपाया जाता है। रात में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। मोहल्ले में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

 

स्थानीय निवासियों ने एसपी से मामले में दखल देने की मांग की है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द दुकानें बंद नहीं हुईं और पुलिस की मिलीभगत की जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।