कोरबा जिले के करतला जनपद उपाध्यक्ष रह चुके रज्जाक अली
के सीतामढ़ी स्थित निवास को अवैध मानते हुए नगर निगम प्रशासन ने तोड़ना शुरू कर दिया है। बड़े भूभाग पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के एक नेता पर कातिलाना हमला करने के जुर्म में रज्जाक अली अपने साथियों के साथ जिला जेल में निरुद्ध है




