Home KORBA भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, 3 ग्रामीणों की मौत,तेज रफ्तार अज्ञात वाहन...

भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, 3 ग्रामीणों की मौत,तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला, चालक फरार, बलौदा पुलिस जांच में जुटी

0
6

IMG 20260628 WA0021

 

 

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार भारी वाहन ने पैदल चल रहे तीन ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों ग्रामीण सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

 

दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

 

 

 

क्षेत्र में हादसे के बाद आक्रोश है। ग्रामीणों ने भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।