
पिछले कई वर्षों से भारत में चल रहा पल्स पोलियो अभियान जारी है। रविवार को कोरबा में भी पोलियो की खुराक बच्चों को दी गई
पल्स पोलियो अभियान में चिकित्सा जगत के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी अपनी भूमिका निभाई। भारत विकास परिषद की कोरबा मुख्य शाखा के पदाधिकारियो ने अपने राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियो के साथ सीएसईबी कोरबा पूर्व चिकित्सालय के समक्ष शिविर में शामिल होकर पार्टी बच्चों के अभिभावकों को पोलियो की खुराक अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया ।बच्चों के साथ राह चलते लोगों को भी शिविर का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया




