Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर: हाईवे पर चलती BMW में युवती का स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस...

बिलासपुर: हाईवे पर चलती BMW में युवती का स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

0
6

बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग (N/H) पर चलती BMW कार में स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला हाईकोर्ट मार्ग का बताया जा रहा है।

वीडियो में एक युवती चलती कार की रूफटॉप खोलकर बाहर निकलकर डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक के बीच खतरनाक तरीके से स्टंट किए जाने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो वायरल होते ही हड़कंप

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स ने इसे ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वाहन और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है।

सुरक्षा पर सवाल

इस तरह की स्टंटबाजी को लेकर सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि हाईवे पर इस प्रकार की हरकतें न केवल खुद की बल्कि अन्य यात्रियों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।