धमतरी। जिले में भाजपा नेता और एक महिला के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो भखारा थाना क्षेत्र के मड़ई भाठा गांव का है। वीडियो में पूर्व आमदी मंडल अध्यक्ष Murari Yadu कुछ लोगों के साथ महिला से विवाद करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद संबंधित महिला ने भखारा थाना पहुंचकर भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।




