Home Astrology तेज रफ़्तार ट्रेलर का कहर,सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

तेज रफ़्तार ट्रेलर का कहर,सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

0
3

जिला – जांजगीर चांम्पा

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

IMG 20260508 WA0103

 

– जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बिरंगहनी गांव के पास ठड़गाबहरा चौक में कोलवॉशरी से कोयला लेकर जा रही एक ओवरलोड ट्रेलर अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार सगे भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संजय कुर्रे और उनकी बहन अंजुलता कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी