Home Astrology छत्तीसगढ़ में एक और प्रशासनिक फेरबदल : रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर बनाई...

छत्तीसगढ़ में एक और प्रशासनिक फेरबदल : रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर बनाई गईं, रीता यादव को आयुक्त उच्च शिक्षा का पद  

0
2

Mahanadi Bhawan 1778244953 WhatsA 2026 05 08 062925

 

 

गुरुवार को बंपर प्रशासनिक फेरबदल के बाद शुक्रवार को भी तीन अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल बनाया गया है।

 

रायपुर। गुरुवार को हुए बंपर फेरबदल के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार को भी तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। वहीं एक दिन पहले जारी आदेश में आंशिक फेरबदल भी किया गया है।

 

पुष्पा साहू सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल बनी

 

 

वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि, 6 मई को जारी आदेश के तहत पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर बनाया गया

वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को जिला-कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत रोक्तिमा यादव, द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधित करते हुए कलेक्टर जिला-कोरिया पदस्थ किया गया है।

 

 

रीता यादव को आयुक्त उच्च शिक्षा बनाया गया

वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनके पदभार संभालते ही इस पद को वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा