Home Astrology चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखिये...

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखिये वीडियो

0
6

 

 

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Screenshot 2026 05 06 12 24 53 60 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

दंतेवाड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गायत्री मंदिर के सामने एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित दूरी पर हट गए।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।