Home KORBA तीसरे दिन भी हाथी ने ली ग्रामीण की जान, अजगर बहार गांव...

तीसरे दिन भी हाथी ने ली ग्रामीण की जान, अजगर बहार गांव की घटना, घटना से गांव में दहशत. देखिए वीडियो …

0
165

कोरबा. कोरबा जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथी लोगों पर कहर बनकर टूट रहे हैं. हाथियों ने पिछले दो दिनों में दो लोगों की जान ले ली है वहीं तीसरे दिन भी हाथी ने एक ग्रामीण को यमलोक पहुंचा दिया. शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कोरबा वन मंडल के बालको रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले अजगर बहार गांव में एक जंगली हाथी ने महेंद्र मँझवार के घर के भीतर घुस गया और कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. हाथी ने घर पर रखे धान को भी खा लिया है जबकि घर के छप्पर को भी नुकसान पहुंचाया है. कोरबा में जिस तरह से लगातार हाथियों के कारण लोगों की मौत हो रही है उससे ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन की तरफ भी बढ़ता जा रहा है.

error: Content is protected !!