खाद वितरण घोटाले की हुई जांच, समिति प्रबंधक ने 4 ट्रक खाद वितरण में किया फर्जीवाड़ा, मृत व्यक्ति के नाम पर भी बेच दिया खाद..!

0
133

खाद वितरण घोटाले की हुई जांच, समिति प्रबंधक ने 4 ट्रक खाद वितरण में किया फर्जीवाड़ा, मृत व्यक्ति के नाम पर भी बेच दिया खाद..!IMG 20251016 WA0087
कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के मोरगा में खाद वितरण घोटाले की पुष्टि हुई है। जांच में पाया गया कि समिति प्रबंधक महेंद्र शर्मा ने 4 ट्रक खाद वितरण में फर्जीवाड़ा किया था। कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज करने और उसे सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गबन की गई राशि की वसूली करने का भी निर्देश दिया गया है।

जांच में पाया गया कि समिति प्रबंधक ने खाद वितरण में अनियमितता की है, जिसमें 164 बोरी यूरिया, 44 बोरी डीएपी, 79 बोरी एनपीके और 8 बोरी पोटाश का अंतर पाया गया है।
प्रबंधक ने स्कंध पंजी का संधारण नहीं किया है, जो घोर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रबंधक ने मृत व्यक्तियों के नाम पर खाद का उठाव कर लिया है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसे सेवा से बर्खास्त करने को कहा है। कलेक्टर ने गबन की गई राशि की वसूली करने का निर्देश भी जारी किया है।