Home Uncategorized ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने बालोद से अंतागढ़ रेल मार्ग के दोनों...

ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने बालोद से अंतागढ़ रेल मार्ग के दोनों ओर जंगलों में किया नीम, जामुन, शिव बबुल, का बीज बिखेरने का अभियान।

0
2

ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने बालोद से अंतागढ़ रेल मार्ग के दोनों ओर जंगलों में किया नीम, जामुन, शिव बबुल, का बीज बिखेरने का अभियान।

बालोद/अंतागढ़।मानसून के आगमन के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने बालोद से अंतागढ़ तक रेल यात्रा के दौरान रेलवे ट्रैक के दोनों ओर स्थित जंगलों में नीम, जामुन एवं शिव बबूल के बीज बिखेरने का अभियान चलाया।

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षा ऋतु बीज अंकुरण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। यदि अधिक से अधिक लोग इस मौसम में देशी एवं उपयोगी वृक्षों के बीज जंगलों और खाली भूमि पर बिखेरें, तो आने वाले वर्षों में लाखों नए पेड़ तैयार हो सकते हैं। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित विरासत बनाने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वर्षा ऋतु में नीम, जामुन, आम, कुसुम, शिव बबूल सहित अन्य स्थानीय प्रजातियों के बीज सुरक्षित स्थानों पर बिखेरकर प्रकृति संरक्षण के इस जन अभियान से जुड़ें।

“एक बीज, एक उम्मीद – हरियाली से ही खुशहाली।”