Home छत्तीसगढ़ मजदूर का बेटा बना टॉपर

मजदूर का बेटा बना टॉपर

0
251

Acn18.com/ संघर्ष और मेहनत की मिसाल पेश करते हुए कोरबा जिले के छुरीकला गांव के निखिल कुमार केंवट ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 586 अंक अर्जित कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इंजीनियरिंग करने का सपना संजोय निखिल की इस कामयाबी ने न सिर्फ उसके माता-पिता, बल्कि पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। निखिल साधारण परिवार से हैं। उनके पिता माखनलाल केंवट सीएसईबी प्लांट दर्री में मजदूरी करते हैं। दो बहन, एक भाई और माता-पिता के साथ निखिल नगर पंचायत छुरी के वार्ड नंबर-01 में रहते हैं। सीमित साधनों के बीच भी निखिल ने पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत से यह सफलता हासिल की। निखिल ने बताया कि वह हर दिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई करता था और आगे गणित विषय लेकर इंजीनियर बनने का सपना देखता है। इस सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार को दिया है। विद्यालय प्राचार्य व शिक्षकों ने निखिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।