spot_img

मोदी बोले-विपक्ष ने PM का गला घोंटने की कोशिश की:चुनाव में जितना लड़ना था लड़ लिया, अब देश के लिए लड़ें; हम मजबूत बजट लाएंगे

Must Read

मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:15 बजे संसद पहुंचे और मीडिया से 21 मिनट बात की। उन्होंने कहा- संसद का मानसून सत्र सावन के पवित्र दिन पर शुरू हो रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा- देश बहुत बारीकी से देख रहा है कि संसद का यह सत्र सकारात्मक हो, सृजनात्मक हो और देशवासियों के सपनों को सिद्ध करने के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला हो।

तीन सालों में लगातार 8% ग्रोथ के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत में पॉजिटिव आउटलुक, इन्वेंस्टमेंट और परफॉर्मेंस पीक पर है। यह अपने आप में भारत की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है।

PM ने कहा- जून में नई संसद के गठन के बाद देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का प्रयास किया गया। मुझे इसका कोई दुख नहीं है। देशवासियों ने हमें यहां देश के लिए भेजा है। दल के लिए नहीं।

मेरी विपक्ष से अपील है- लोकसभा चुनाव में जितनी लड़ाई लड़नी थी हमने लड़ ली। जनता को जो बताना था बता लिया, अब वो दौर समाप्त हो गया। अगले 5 साल देश के लिए लड़ना और जूझना है।

सत्र 12 अगस्त तक चलेगा
संसद का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के 22 दिनों में 19 बैठकें होंगी। आज केंद्र सरकार इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी। कल यानी 23 जुलाई को आम बजट आएगा। इसके बाद 6 नए बिल पेश किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर का बजट भी इसी सत्र में पेश होगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -