Acn18.com/कोरबा के रिस्दी स्थित बालगृह से अनाचार के मामले में गिरफ्तार दो अपचारी बालक फरार हो गए हैं। पाली और कटघोरा थाना क्षेत्र के निवासी दोनों अपचारी बालक बीती रात फरार होने में सफल हो गए। जिस समय यह बालक फरार हुए उसके कुछ देर पहले ही महिला बाल विकास विभाग की एक अधिकारी ने बालगृह का निरीक्षण किया था और यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जताई थी। दोनों बालकों के फरार हो जाने के बाद बालगृह की सुरक्षा कैसी है इसकी पोल खुल गई है। गौरतलब की इससे पूर्व भी इस बाल गृह में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं




