जगदलपुर में हादसा : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर दलपत सागर में गिरी, पानी में गिरने के बाद गाड़ी का दरवाजा हुआ लॉक, 3 युवकों की मौत

0
57

acn18.com जगदलपुर । एक बार फिर से बस्तर की सड़क खून से लाल हुई है । रात करीब 11 बजे जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर में भयानक सड़क हादसा हुआ। शहर के धरमपुरा क्षेत्र से कार में सवार होकर 3 युवक ऐतिहासिक दलपत सागर रोड से होते हुए मुख्य शहर तक आ रहे थे।  इसी दौरान दलपत सागर के किनारे स्थित राम मंदिर को पार करने के बाद अचानक वाहन चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी दलपत सागर में गिर गई।

बताया जा रहा है पानी में गिरने के कारण कार का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया, जिससे गाड़ी में मौजूद तीनों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए। कार में फंसे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 3 युवकों के शव व कार तालाब से बाहर निकाला जिसके बाद शवों को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया दिया, फिलहाल युवकों की पहचान में पुलिस जुट गई है।