Home Uncategorized राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन,CM विष्णुदेव साय  ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन,CM विष्णुदेव साय  ने दी बधाई

0
62

acn18.com छत्तीसगढ़/ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 66वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन पर राष्ट्रपति को देश-विदेश से बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने द्रौपदी मुर्मू के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की. उन्होंने राष्ट्रपति को गरिमा और प्रतिबद्धता का प्रकाशस्तंभ बताया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी।

CM विष्णुदेव साय  ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, जनजातीय समाज की गौरव, सादगी एवं सरलता की प्रतीक, देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ  से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।