Home Uncategorized लापरवाही…ट्रेनिंग करने पहुंचे BSP कर्मचारियों के खाने में निकला कॉकरोच, जमकर किया...

लापरवाही…ट्रेनिंग करने पहुंचे BSP कर्मचारियों के खाने में निकला कॉकरोच, जमकर किया हंगामा

0
65

acn18.com भिलाई / भिलाई इस्पात संयंत्र की कैंटीन से बीएसपी कर्मचारियों को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया है। घटिया खाना परोसे जाने पर बीएसपी कर्मचारी भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस घटना को बीएसपी कर्मचारी यूनियन ने भी गंभीरता से लिया है। घटना के बाद काफी देर तक हंगामा हुआ और कर्मचारियों ने खाना खाने से मना कर दिया ।

COKL 860x484 1

मिली जानकारी के अनुसार  रोज की तरह भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी खाने के लिए कैंटीन में गए। वहां पर उन्हें काफी इंतजार के बाद भोजन मिला। लोग खा ही रहे थे इस बीच एक खाने की थाली में मरा हुआ कॉकरोच दिख गया। इस बीच सामने टेबल पर भोजन कर रहे कर्मचारी ट्रेनर की प्लेट में कॉकरोच देख उल्टी करने लगे। इस घटना पर कर्मचारियों का सीधा आरोप बीएसपी मैनेजमेंट की लापरवाह नीतियों पर लगा है।

ujay 1