Home KORBA पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में पानी के लिए जूझ रहे लोग.हनुमान जन्मोत्सव...

पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में पानी के लिए जूझ रहे लोग.हनुमान जन्मोत्सव पर टैंकर का लेना पड़ा सहारा

0
134

acn18.com कोरबा / औद्योगिक नगर कोरबा के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पानी का संकट गर्मी के मौसम में लोगों को परेशान कर रहा है। लंबे समय से यहां पर यह समस्या बनी हुई है जिसका समाधान करने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं हो रहे हैं। चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर यहां पर आयोजित भंडारा में पानी का संकट परेशानी का कारण बना। इसे लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की।

vlcsnap 2024 04 23 17h39m37s085

विभिन्न मार्गों के लिए चलने वाली यात्री बसों का ठहराव पुराने बस स्टैंड में होता है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों की आवाजाही यहां से होती हैं। पुराना बस स्टैंड के आसपास शॉपिंग कांप्लेक्स के अलावा दूसरे संस्थान भी संचालित होते हैं। यात्रियों के अलावा दुकानों के कर्मचारी के पानी की जरूरत को देखते हुए नगर पालिका निगम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में नलघर की व्यवस्था कर रखी है जो काफी समय से काम नहीं कर रहा है। बार-बार ध्यान आकर्षित करने के बाद भी इस तरफ कार्यवाही नहीं करने से हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित भंडारा में पहुंचे लोगों को पानी के लिए परेशानी हुई। जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष गिरिजा सिंह ने बताया कि जल संकट अरसे से बना हुआ है। खास अवसर पर यहां टैंकर की व्यवस्था हुई जिससे समस्या हल हो सकी।संजय कुमार ने बताया कि जल संकट के कारण परेशानियां बनी हुई है इसलिए जरूरत इस बात की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में जो नलघर लगाया गया है उसे ठीक किया जाए।

vlcsnap 2024 04 23 17h40m01s663

कोरबा में बस स्टैंड सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति तब है जबकि यह शहर हसदेव नदी के किनारे स्थित है और इसके माध्यम से कोरबा और जांजगीर चंपा के अलावा कई क्षेत्रों को घरेलू व्यवसायिक जरूरत के लिए पानी की आपूर्ति कराई जा रही है

vlcsnap 2024 04 23 17h39m50s438